Uttar Pradesh
स्वच्छता अभियान एवं विचार गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न
सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर, शक्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की157 वीं जयंती एवं भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122 वीं जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान एवं विचार गोष्ठी का आयोजन पर किया गया। कार्यक्रम का गणेश संयुक्त रूप से प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव तथा कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ मनोज कुमार गौतम एवं डॉ मृत्युंजय कुमार पांडेय के द्वारा महात्मा गांधी के की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुआ। तत्पश्चात् स्वयंसेवकों द्वारा रघुपति राघव राजा राम की रामधुन गाते हुए स्वच्छता का कार्य किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए परिसर प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव ने कहा की नैतिकता के बाद दूसरा स्थान स्वच्छता का है स्वच्छ वातावरण से स्वच्छ विचार एवं भाव की उत्पत्ति होती है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मानिक चंद पांडेय ने कहा कि ष्स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ और सभ्य समाज की नींव है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार गौतम ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर हुई थी। जिसका मूल्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सेवा के प्रति जागरूक करना है और आज वह उद्देश्य सफल हो रहा है। इस कार्यक्रम में शिक्षकों में डॉ रागिनी श्रीवास्तव, अजय लक्ष्मी, प्रशांत विश्वकर्मा, डॉ रणवीर प्रताप सिंह, उदय नारायण पांडेय, डॉ रजनीकांत राम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।