National
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 19 यूनिट रक्तदान
फतेहपुर। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर गुरुवार को ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय में एबीएचए ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक चले शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में कुल 19 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. यूबी सिंह, एसीएमओ डॉ. पीके सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अभय गुप्ता समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व की जानकारी दी। शिविर में करीब 250 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी और टीबी अस्पताल की टीम ने क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और विश्वविद्यालय की टीम मौजूद रही।