Uttar Pradesh
सेवा संकल्प अभियान के तहत जसरा में श्सेवा सेतुश् मेला आयोजित
जसरा (प्रयागराज)। सरकार द्वारा संचालित श्सेवा संकल्प अभियानश् के अन्तर्गत सभी ब्लॉकों की तरह विकास खंड जसरा में भी सेवा सेतु जनकल्याणकारी मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री प्रदीप पांडेय जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह पटेल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष (जसरा) जगत नारायण शुक्ला जी द्वारा की गई।
आयोजन के दौरान स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण एवं अन्य विभागीय स्टॉल (कैंप) लगाए गए। स्वास्थ्य विभागरू निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं आयुष्मान कार्ड संबंधित परामर्श। कृषि विभागरू किसानों को उन्नत खेती, खाद-बीज और सरकारी अनुदान वाली योजनाओं की जानकारी। आंगनवाड़ी एवं महिला कल्याणरू पोषण से संबंधित परामर्श और धात्री महिलाओं व बच्चों के लिए योजनाएं। शिक्षा एवं अन्य विभागरू विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में मौके पर ही पंजीकरण एवं निस्तारण। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपचंद गुप्ता एवं वीरेंद्र पाठक का विशेष सहयोग रहा। मेले में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा हर गरीब और वंचित व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए ब्लॉक स्तर पर ऐसे श्सेवा सेतुश् मेले अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण व लाभार्थी उपस्थित रहे।