National
सेवा संकल्प अभियान: गांधी-शास्त्री जयंती पर 350 लोगों ने उठाया लाभ शिवा क्लीनिक में लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर,
झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत सिविल लाइन मंडल में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर गोड़ू कंपाउंड स्थित शिवा क्लीनिक पर वार्ड संख्या 57 के शक्ति केंद्र संयोजक डॉ. धीरज कुमार अग्रवाल के संयोजन में संपन्न हुआ।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीमती रमा आर.पी. निरंजन एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सी.ए. दुष्यंत चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।शिविर में डॉ. धीरज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने आधुनिक मशीनों के माध्यम से लगभग 350 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड शुगर, एचबीए1सी तथा हड्डियों की मजबूती की विशेष जांच ( बोन मिनरल डेंसिटी) पूरी तरह निःशुल्क की गई। जांचोपरांत जरूरतमंदों को उचित परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।चिकित्सकीय सेवा में जूनियर डॉक्टर्स ज्योति, वैष्णवी, तनिष्का, हर्ष के साथ इंटास से सत्यम सिंह गौर एवं यू.एस.वी. से विकास द्विवेदी ने सक्रिय तकनीकी व चिकित्सीय सहयोग प्रदान किया।प्रमुख पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थितिइस सेवा कार्य के दौरान संगठन एवं समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से:संगठन पदाधिकारी: जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल 'लाला', जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, जिला कोषाध्यक्ष मंगल श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रजनी गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष नितेश तिवारी।जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता: पार्षद प्रतिनिधि गोकुल दुबे, शिविर संयोजक श्रीमती गीतमाला गुप्ता, व्यापार मंडल से वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन गेंडा, वार्ड 49 अध्यक्ष धीरज गोस्वामी, ऋषिकेश नायक।बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता: वार्ड 57 के बूथ अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, राजेंद्र अगरिया, सुभाष पुरवार, गीता गुप्ता एवं रवींद्र प्रकाश गुप्ता।कार्यक्रम के समापन पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन ने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, चिकित्सकों की टीम तथा स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे क्षेत्रीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।