संस्कारी ग्रुप द्वारा विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
मीरजापुर। ग्राम सभा मीरपुर धारा, ब्लॉक जमालपुर, मीरजापुर में संस्कारी ग्रुप द्वारा विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी मीरजापुर के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल रहे।
डॉ. शिवकुमार पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए कहा, "आप लोग देश के गौरव हैं। गांव से निकलकर ऐसे छोटे-छोटे प्रतियोगिताओं में खेलते हुए ही खिलाड़ी देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाता है। मेरी शुभकामना है कि जमालपुर से निकलकर आप देश और दुनिया में गांव, क्षेत्र और मीरजापुर का नाम रोशन करें। मैच के दोनों रेफरियों को डॉ. पटेल ने अपनी तरफ से अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।
विजेता टीम उत्तराखंड A ने 29 अंक और उपविजेता 52 बिघा, वाराणसी ने 26 अंक प्राप्त किए।
कार्यक्रम का आयोजन संस्कारी ग्रुप द्वारा किया गया। अध्यक्ष आलोक पटेल, उपाध्यक्ष तुषार पटेल, कोषाध्यक्ष दीपक पटेल, सहयोगी हेमंत पटेल, नीरज पटेल, शुभम पटेल, आलोक पटेल रहे। खेल का संचालन गुलाब पटेल (मास्टर) ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से तुलसीदास गुप्ता, फैज अहमद, कन्हैयालाल पाठक, गौतम पटेल, राजू, सतीश पाठक आदि उपस्थित रहे।