सर सैयद के ख्वाबों की ताबीर पेश कर रहा ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल - सीबीएसई से मान्यता मिलने पर मनाया सर सैयद डे
फतेहपुर। रामगंज पक्का तालाब स्थित ब्रिलियंट ओरियंटल हायर सेकेंड्री स्कूल में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खां का जन्मदिवस सर सैयद डे के रूप में मनाया गया। इस दौरान विद्यालय को सीबीएसई से मान्यता मिलने पर खुशी जताई गई। विद्यार्थियों ने ‘यह मेरा चमन है, मेरा चमन’ तराना प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।
कार्यक्रम में झांसी से आईं गुलअफ्शा जबीं ने सर सैयद के शैक्षिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक शिक्षा को समाज की तरक्की का आधार माना। डायरेक्टर कृष्णा उप्पल ने उन्हें दूरदर्शी शिक्षाविद् बताया। प्रिंसिपल सैयद फजलुर्रहमान बाकरी ने कहा कि सीबीएसई की मान्यता मिलने से विद्यालय की जिम्मेदारी बढ़ गई है और अब शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एकेडमिक इंचार्ज अफजल अहमद ने विद्यार्थियों को एएमयू सहित प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन सैयद वासिफ हुसैन ने कहा कि विद्यालय की सफलता सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम में खदीजा, मुनीबा और जकिया मदनी ने भी विचार रखे। संचालन सैयद ताहिर हसन ने किया। इस मौके पर आसिफ हुसैन, वकील अहमद, अरशद अंसारी, मेराज सैफी, जायर रिजवी, ताहिर हुसैन, मुफ्ती वसीम, सूफिया, शबनम, मोहसिन, फरहीन एजाज, इरम नकवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मीडिया टीम में तहजीब, फातिमा, अलविना और खुशी शामिल रहीं।