National
सपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कीं, शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
मीरजापुर । शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरूवार को सपा जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करने का आह्वान किया गया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर दोबारा विश्वास जताकर सेवा का अवसर दिया है। पूर्व में भी शिक्षकों ने समर्थन देकर उन्हें सदन में भेजा था। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने का प्रयास किया। उन्होंने मतदाताओं से पुनः समर्थन देने की अपील की।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा कि कार्यकर्ता शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी सिंह यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिंहा के समर्थन में अभी से जुट जाएं। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित एमएलसी प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत से मेहनत करने का आह्वान किया।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों, शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों के हित में ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। बैठक का संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया।
बैठक में पूर्व मंत्री कैलाश चैरसिया, जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, लालचन्द कोल, दीपचन्द राम, आशीष यादव, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, दामोदर प्रसाद मौर्या, संजय यादव, राजेश भारती, कीर्ति कोल, रोहित शुक्ला, डा0 सुनील सिंह पटेल, अभय यादव, राणा प्रताप सिंह, संतोष गोयल, सत्यप्रकाश यादव, सोकिम अहमद, झल्लू यादव, सूर्यमणि यादव, बलराम यादव, रामजी मौर्या, राजनारायण निराला, हरिशंकर यादव, आकाश यादव, कौशिक कन्नौजिया, अतीक खान, प्रिंस राव, रवि सोनकर, रामराज यादव, अरशद अली,आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें और अपने विचार रखे।