सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि
मीरजापुर । समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित की गई और उनके पदचिन्हो पर चलकर समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर आयोजित गोष्ठी व श्रंद्वाजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
गोष्ठी एवं श्रंद्वाजलि सभा की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव एवं संचालन जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी अशोक सिंह मुन्ना ने किया।
गोष्ठी एवं श्रंद्वाजलि सभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सर्व समाज को एकजुट करने वाले सच्चे सिपाही थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों, गरीबों और सभी वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि नेताजी ने सदैव किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया। कहा कि वे नेताजी की विचारधारा और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। हम लोगो का लक्ष्य 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। इसके लिए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की बात कही।
श्रंद्वाजलि सभा में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला लल्लू, राजेश भारती, आदर्श यादव, अभय यादव, संतोष गोयल, सतीश मिश्रा, रामजी मौर्या, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, सुभाष पटेल, परवीन बानो आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।