स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी विचार और संगठन की मजबूती विजय का आधाररू धर्मपाल सिंह
फतेहपुर। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शनिवार को शहर के रामाडियन होटल में भारतीय जनता पार्टी की योजना बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों और स्नातक संयोजकों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। प्रत्येक बूथ पर योजना बनाकर मतदाताओं से संपर्क और संवाद स्थापित किया जाए।
जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। वहीं, जिला संयोजक एमएलसी चुनाव उदय लोधी ने जिले की चुनावी संगठनात्मक संरचना प्रस्तुत की। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी, प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल, जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री, राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल व विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।