स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई बूथवार रणनीति - जिला कार्यालय में हुई बैठक, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाने पर जोर
फतेहपुर। स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने प्रयागराज-झांसी स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र को लेकर पार्टी की चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए मानवेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के दिशा-निर्देश एवं निर्धारित योजनाओं के अनुसार सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर योजना तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने तथा स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क और संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने आसन्न स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। वहीं जिला संयोजक एमएलसी चुनाव उदय लोधी ने जिले की चुनावी संगठनात्मक संरचना और तैयारियों का विवरण अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी एवं पुष्पराज पटेल, जिला सहसंयोजक कमलेश योगी, अयाह शाह विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह, हुसेनगंज विधानसभा संयोजक आरपी मौर्या, फतेहपुर विधानसभा संयोजक अभिषेक शुक्ला, रामसजीवन कोविंद सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर चर्चा की गई।