स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा ने की बैठक, मतदाताओं से संपर्क पर दिया जोर
फतेहपुर। स्नातक निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र की बैठक बहुआ में आयोजित हुई। बैठक में जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी ने बहुआ और असोथर क्षेत्र के मतदान केंद्र संयोजकों तथा बूथ प्रमुखों को संबोधित किया।
उदय लोधी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों की मतदाता सूची का वाचन कर स्नातक मतदाताओं से संपर्क करें। साथ ही चुनाव की दृष्टि से संगठनात्मक रचना और निर्धारित योजना के अनुसार कार्य करने पर जोर दिया। जिला सहसंयोजक कमलेश योगी ने चुनाव से जुड़े संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। जिला मीडिया प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह ने विधानसभा संचालन समिति के गठन तथा बूथ स्तर पर विभिन्न दायित्वों के संबंध में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक में बहुआ मंडल अध्यक्ष संजय हांडा, गाजीपुर मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय, राजा सिंह, गौरव सिंह गौतम, रजोल मिश्रा, विमल गुप्ता, साहिल शर्मा, विनोद भारती, अरविंद गुप्ता, मनोज निषाद, गोरेलाल प्रजापति, विकास सिंह, पुनीत तिवारी, द्विब्यांशु सविता, अखिलेश कुमार तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।