सुल्तानपुर घोष थाने में पिंक समाधान दिवस, दो का निस्तारण
प्रेमनगर/फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना परिसर में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत पिंक समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें मिशन शक्ति प्रभारी एरिश पटेल ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। इस दौरान दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
पुलिस ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को प्राथमिकता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को अपनी समस्याएं बिना किसी झिझक के पुलिस के सामने रखने के लिए सहज मंच उपलब्ध कराना तथा उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक करना रहा। इस मौके पर हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश पांडेय, महिला आरक्षी डाली, प्रज्ञा और रागिनी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।