Uttar Pradesh
सहरिया समुदाय के उत्थान को लेकर डीएम ने किया संवाद, बोले- अब समय बदलाव का
झाँसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने गुरुवार को विकासखंड बबीना के ग्राम खैलार, सिमरावारी और बड़ोरा का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। ग्राम खैलार में ग्राम निधि से निर्मित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ करते हुए उन्होंने बच्चों से संवाद किया और शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को भी शामिल करने का सुझाव दिया।ग्राम सिमरावारी में जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत एवं नगर निगम के बीच हुए एमओयू के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का शुभारंभ किया। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने ग्रामीणों और व्यापारियों से कूड़ा निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से देने की अपील की। इसके बाद डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन कर बच्चों को उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।जिलाधिकारी ने सहरिया समुदाय की समस्याएं सुनींग्राम बड़ोरा में आयोजित जन चौपाल में जिलाधिकारी ने सहरिया समुदाय की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। सहरिया बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सहायक कलेक्टर एवं बीडीओ बबीना आयुष सैनी के प्रयासों से चिन्हित सहरिया बच्चों को जन्म प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली गई तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। अब समय केवल बातों का नहीं, बल्कि बदलाव का हैपेयजल समस्या सामने आने पर डीएम ने संबंधित अवर अभियंता को तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब समय केवल बातों का नहीं, बल्कि बदलाव का है। सहरिया समुदाय अपने उत्थान एवं विकास के लिए आगे आए, प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, सहायक कलेक्टर एवं बीडीओ बबीना आयुष सैनी, जिला पंचायत राज अधिकारी, संबंधित प्रशासक एवं सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे