Uttar Pradesh
पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड क्रांति दल ने सौंपा ज्ञापन
प्रातःकाल एक्सप्रेस
झांसी। पृथक बुंदेलखंड राज्य के गठन की मांग को लेकर बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क, कचहरी चौराहा पर धरना-प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
सभा को संबोधित करते हुए कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड के युवाओं के सामने रोजगार का गंभीर संकट है। क्षेत्र में खनिज संपदा का बड़े पैमाने पर दोहन होने के बावजूद इसका पर्याप्त लाभ स्थानीय जनता और युवाओं को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और स्थानीय विकास की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य का निर्माण आवश्यक है। अलग राज्य बनने से क्षेत्र के संसाधनों का उपयोग स्थानीय विकास और रोजगार सृजन के लिए बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।
मो. नईम मंसूरी, राज सिंह शेखावत, प्रमोद सिंह एवं जगदीश विश्वकर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने बुंदेलखंड के विकास, रोजगार तथा प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय अधिकार के लिए पृथक राज्य के गठन की मांग उठाई।
प्रधानमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में बुंदेलखंड के ऐतिहासिक स्वरूप का उल्लेख करते हुए बताया गया कि 12 मार्च 1948 को 35 रियासतों को मिलाकर पृथक बुंदेलखंड एवं बघेलखंड राज्य का गठन किया गया था, जिसकी राजधानी नौगांव थी। ज्ञापन के अनुसार वर्ष 1956 में राज्य पुनर्गठन के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विभाजित कर दिया गया।
ज्ञापन में 27 अप्रैल 2014 को झांसी में लोकसभा चुनाव के दौरान उमा भारती द्वारा पृथक बुंदेलखंड राज्य के संबंध में किए गए वादे का भी उल्लेख किया गया। संगठन ने केंद्र सरकार से बुंदेलखंड राज्य के गठन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की।
इस दौरान मनसुख राय, आरिफ कमाल, मो. अज्जू खान, हनीफ खान, राजेंद्र सिंह चौहान, अलख प्रकाश साहू, कालीचरण श्रीवास, देवेंद्र अहिरवार, प्रमोद सिंह शेखावत, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, कुंती राय, जमीन हुसैन, दुर्गा प्रसाद, गुलाब सिंह चौहान, भरत राजा, शमशुद्दीन राय, खेमचंद्र कुशवाहा, जाकिर राइन, प्रेम कुशवाहा, लाला राम कुशवाहा, बृज किशोर, अनिल सिंह शेखावत, मुकेश राजपूत एवं दीपक सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन मो. नईम मंसूरी ने किया तथा आभार राज सिंह शेखावत ने व्यक्त किया।