पुतला दहन को लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में छीना-झपटी
मीरजापुर । समाजवादी पार्टी एवं समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में छात्र सभा के जिलाध्यक्ष श्याम अचल यादव, पूर्व सपा जिला महासचिव अभय यादव एवं छात्र नेता रवि यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त का अलग-अलग जगह पुतला फूंका। इस दौरान युवजन सभा, लोहियावाहिनी, यूथ ब्रिगेड, छात्रसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुतला फूकने मे शामिल थे।