पेट परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण - 25 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
फतेहपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को बहुआ स्थित तीन प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय और बहुआ इंटर कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कक्षों में फर्नीचर, प्रकाश, पंखे, शौचालय, पेयजल और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता जांची गई। डीएम ने साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास, क्लॉक रूम और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा नियमानुसार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संपन्न कराई जाए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।