पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने ऊषा इंटरप्राइजेज का किया उद्घाटन
फतेहपुर। नई तहसील चैराहे के पास ऊषा इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक एवं फर्नीचर शोरूम का भव्य उद्घाटन पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और व्यापारी मौजूद रहे।
शोरूम की संचालक ऊषा सिंह और बलजीत सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठान में फ्रिज, एसी, कूलर, एलईडी टीवी, पंखे सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ आधुनिक फर्नीचर भी उचित कीमतों पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्पादों की विस्तृत रेंज रखी गई है। संचालकों के अनुसार, शादी के सीजन को देखते हुए बेटियों की शादी के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर खरीदने वाले ग्राहकों को विशेष छूट दी जाएगी। उद्घाटन समारोह में अंकित सिंह, अखिलेश सिंह चैहान, आशीष, रोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।