प्राथमिक विद्यालय पाई में बच्चों को वितरित की गईं टी-शर्ट
धाता/फतेहपुर। न्याय पंचायत पौली के प्राथमिक विद्यालय पाई में शुक्रवार को इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अनुराधा गौतम के नेतृत्व में बच्चों को टी-शर्ट वितरित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। इस दौरान शिक्षकों के साथ नो बैग डे, शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति और सरकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में साफ-सफाई, नियमित उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष हरिशंकर सहित शिक्षक, ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।