प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा उर्फ मोना को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर
कौशांबी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की पुत्री प्रतापगढ़ जनपद के रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने जाने की खबर पर कांग्रेसियो में खुशी की लहर व्याप्त है। कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता अनुराधा मिश्रा मोना को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नयी ऊर्जा तथा खोये हुए जनविश्वास को वापसी को बल मिलेगा यही नहीं महिलाओं एवं शोषित वंचितों की लड़ाई लड़ने में भी कांग्रेस मजबूती से प्रदेश की अराजकता व बेरोजगारी से निपटने में गठबंधन सरकार की मुख्य भूमिका में हो सकेगी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सतेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को एक बैठक कर कहा कि कांग्रेस विधानसभा ही नहीं उक्त पूरे प्रदेश में वोट चोरी अराजकता और बढ़ते अपराधों के विरोध में आंदोलनों को अंजाम दिया है। उन आंदोलनों की एक मजबूत धार और आवाज को ताकत देने का कार्य नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा मिश्रा से संभव हो सकेगा उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने से मुस्लिमों के प्रति बढ़ते रुझान को कामयाब करने में सहायता मिल सकेगी । बैठक में जिला सचिव नरेंद्र सिंह लोधी, सरफराज आलम, जुगुल किशोर, नसीम उद्दीन, अब्दुल कलाम, सुरेन्द्र पटेल, बृजेश मिश्रा, कमरुद्दीन, राजेश कसेरा, मिथिलेश रस्तोगी, विष्णु दत्त ओझा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।