प्रेमनगर में थाना प्रभारी ने की पैदल गश्त, सीसीटीवी लगवाने की अपील व्यापारियों से किया संवाद, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने को कहा
प्रेमनगर/फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह चंदेल ने पुलिस टीम के साथ प्रेमनगर कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
थाना प्रभारी ने व्यापारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, असुविधा या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी अपील की। गश्त के दौरान पुलिस ने उन दुकानदारों से विशेष रूप से कैमरे लगवाने का आग्रह किया, जिनके प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं थी। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों से बाजार में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने और किसी घटना की जांच में मदद मिल सकती है।