पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए निर्धारित समय सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की बात सुनने के साथ ही संबंधित थाना एवं चैकी प्रभारियों से शिकायतों के संबंध में आवश्यक जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने स्तर पर आने वाली शिकायतों का भी गंभीरता से संज्ञान लिया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का प्रमुख दायित्व आमजन की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ ही शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लेकर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है या नहीं। पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।