पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं - गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि प्रकरण की जांच कर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं करने और निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारी शिकायतों की गंभीरता के अनुसार मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें और शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी भी उपलब्ध कराएं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।