पेड़ा और सूतफेनी को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने पर जोर - पैकेजिंग कार्यशाला में उद्यमियों को आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी
फतेहपुर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना के तहत पैकेजिंग विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें भारतीय पैकेजिंग संस्थान, लखनऊ के विशेषज्ञ प्रो. अंशुमान श्रीवास्तव और डॉ. शिवी केसरवानी ने उद्यमियों को आधुनिक पैकेजिंग तकनीकों की जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने बारकोड, क्यूआर कोड, पोषण संबंधी लेबलिंग, खाद्य सुरक्षा मानकों और पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग के महत्व को समझाया। प्रतिभागियों को वैक्यूम पैकेजिंग और इंडक्शन सीलिंग मशीनों के संचालन की जानकारी भी दी गई। उपायुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्त ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य फतेहपुर के प्रसिद्ध पेड़ा और सूतफेनी को बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और गुणवत्ता के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना है। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने उद्यमियों और महिला स्वयं सहायता समूहों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।