नटवा तिराहे पर भामाशाह की प्रतिमा स्थापना की मांग
मीरजापुर । पटेल चैक भरूहना स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मीरजापुर के प्रमुख व्यवसायी आशीष बुधिया, मोहन दास अग्रवाल सहित अन्य व्यवसायियों ने माननीय कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात की। इस दौरान नटवा तिराहा पर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। व्यवसायियों ने प्रतिमा स्थापना के महत्व और जनभावनाओं से जुड़े विषय मंत्री जी के समक्ष रखे। मंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चैहान ने दी।