National
नशामुक्ति के संदेश के साथ निकली हेल्थ वॉक
फतेहपुर। “नशामुक्त युवादृविकसित भारत” अभियान के तहत गुरुवार को डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में हेल्थ वॉकध्रन और नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में निकली वॉक महाविद्यालय से आईटीआई, सरदार वल्लभभाई पटेल चैराहा और विकास भवन होते हुए वापस कॉलेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया। वॉक के बाद छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। वंदे मातरम् का सामूहिक गायन और नशामुक्ति विषय पर कविता पाठ भी हुआ। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेविकाएं, एनसीसी कैडेट्स, रेंजर्स और महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. चारु मिश्रा ने किया।