मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में बुधवार को जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्राम चैपालों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान महिला अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और अपराधों की रोकथाम की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। पुलिस टीमों ने जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की है।