मनरेगा मजदूरों ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर। अखिल भारत मनरेगा मजदूर संघ उत्तर प्रदेश ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। जिला अध्यक्ष लाल बहादुर निषाद ने मजदूरी भुगतान में देरी, बेरोजगारी भत्ता, मजदूरी दर बढ़ाने समेत चार प्रमुख मांगें उठाईं।
संघ ने मजदूरी का समय से भुगतान, देरी पर क्षतिपूर्ति, काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता, मनरेगा कार्यों की निगरानी का अधिकार और मजदूरी दर में बढ़ोतरी की मांग की। साथ ही जॉब कार्ड में कार्य व मजदूरी का अंकन सुनिश्चित करने तथा डिजिटल हाजिरी व्यवस्था बंद करने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संघ प्रदेश स्तर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेगा। ज्ञापन की प्रतियां मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास विभाग और जिलाधिकारी फतेहपुर समेत संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।