मुख्यमंत्री के आगमन पर अष्टभुजा डाक बंगले में प्रभारी मंत्री नन्दी ने की समीक्षा बैठक, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मीरजापुर (अमरेश चंद्र पाण्डेय/अभय त्रिपाठी)। जनपद के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने सोमवार को अष्टभुजा गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नवरात्र मेला की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड से विंध्याचल मंदिर और जनसभा स्थल तक रूट व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाए। विंध्य कॉरिडोर और उसके प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। गंगा घाटों पर भी सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनसभा स्थल पर बैठने, प्रवेश और निकास, पेयजल तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने को कहा, ताकि लोगों को परेशानी न हो और यातायात बाधित न हो। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान हेलीपैड व मंच पर रहने वाले जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुरक्षा, पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था के बारे में बताया। बैठक में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, एमएलसी विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे और नवरात्र मेला की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला मंत्री रवि पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।