National
लार्ड बुद्धा कप में प्रयागराज और जौनपुर ने दर्ज की जीत क्रॉसर.
कौशाम्बी। विद्या भारती ग्राउंड इमलीगांव, नेवादा में शुरू हुए लॉर्ड बुद्धा कप सीजन-4 लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में प्रयागराज ने अमेठी को चार विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में जौनपुर ने अमेठी को 54 रन से शिकस्त दी। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा नीरज कुमार उमराव ने मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।दो गेंद शेष रहते प्रयागराज ने मारी बाजीउद्घाटन मैच में प्रयागराज ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेठी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 91 रन बनाकर आलआउट हो गई। मनोज कुमार ने 37, सूरज मिश्रा ने 15 और अभिषेक ने 10 रन बनाए। प्रयागराज की ओर से लव यादव और संदीप कुमार ने तीन-तीन विकेट चटकाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम ने रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की। टीम ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आयुष तिवारी ने 29 और विजय तिवारी ने 28 रन की उपयोगी पारी खेली। अमेठी की ओर से मनोज कुमार ने तीन विकेट लिए।जौनपुर ने अमेठी को 54 रन से हरायादूसरे मुकाबले में जौनपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 113 रन बनाए। त्रिलोकीनाथ ने 38 और अजय सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। अमेठी की ओर से आशीष और मनोज ने दो-दो विकेट लिए।113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेठी की टीम 12 ओवर में 59 रन बनाकर आलआउट हो गई। और 54 रन से मैच हार गई। मनोज ने 14 और विजय कुमार ने आठ रन बनाए। जौनपुर की ओर से विजय यादव और संदीप ने दो-दो विकेट हासिल किए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों ने मैदान पर मौजूद दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया।