कोड़ारवर मेले के दंगल में झांसी के बुद्ध राज पहलवान ने मारी बाजी - हजारों की भीड़ उमड़ी, महिलाओं और बच्चों ने की खरीदारीय सुरक्षा में मुस्तैद रहा प्रशासन
प्रेमनगरध्फतेहपुर। ऐरायां विकास खंड के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कोड़ारवर गांव में नवरात्रि की तीज पर परंपरागत मेले का आयोजन किया गया। मेले में हजारों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। महिलाओं और बच्चों ने खिलौनों, झूलों और मिठाइयों का आनंद लिया, जबकि युवाओं और बुजुर्गों ने दंगल में पहलवानों के दांव-पेच देखे। दंगल अध्यक्ष तिवारी लाल पटेल और आयोजक बिजली सिंह पटेल की देखरेख में विभिन्न जनपदों से आए पहलवानों के बीच मुकाबले कराए गए। पहली कुश्ती में प्रयागराज के रामचंद्र पहलवान ने नरैनापुर के हंसराज को हराया। रोहन पहलवान हब्बूनगर ने कोड़ारवर के लाल सिंह पटेल को पराजित किया। वहीं बबेरू के स्वंबर पहलवान और भिटौरा के संतोष पहलवान ने भी अपने मुकाबले जीते। दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला झांसी के बुद्ध राज पहलवान और बांदा के मरका निवासी राजेश के बीच हुआ। कड़े संघर्ष के बाद बुद्ध राज ने जीत दर्ज कर पांच हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अफोई चैकी इंचार्ज राहुल कुमार चैहान के नेतृत्व में पुलिस बल और महिला कांस्टेबल तैनात रहीं। आयोजन ने क्षेत्र की पारंपरिक लोक संस्कृति और कुश्ती की परंपरा को जीवंत किया।