करणी सेना ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
मीरजापुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि ईडब्ल्यूएस की विसंगतियों को समाप्त कर आरक्षण 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जाए और प्रमाण पत्र की वैधता 1 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष की जाए। साथ ही यूजीसी के नए नियमों और एससीध्एसटी एक्ट को समाप्त करने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई है। पदाधिकारियों ने कहा कि इन कानूनों के दुरुपयोग से सवर्ण समाज में भय का माहौल है, इसलिए सरकार तत्काल संज्ञान ले।