कबड्डी प्रतियोगिता में खेड़ा, डंडोली खेड़ा और सुल्तानपुर की टीमों ने दर्ज की जीत
चिलकाना। यूथ वेलफेयर कबड्डी क्लब और नव जनोदय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित दिन -रात्रि कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता नादिया हसन और प्रिंस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में मोहल्ला खेड़ा की टीम ने सुल्तानपुर बी को हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में डंडोली खेड़ा की टीम ने नव जनोदय इंटर कॉलेज की टीम को शिकस्त दी। वहीं, तीसरे मुकाबले में सुल्तानपुर की टीम ने डंडोली खेड़ा को हराकर जीत हासिल की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नादिया हसन ने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में ईसम सिंह, अभिषेक, शगुन, बिजेंद्र सिंह, चंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।