ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
फतेहपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस से शुरू हुआ प्रदर्शन कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच मजबूती से उठाती रहेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव आयुक्त का बचाव किया जाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब सांसदों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव आयुक्त से मिलने जा रहे थे, तब उन्हें रोका गया। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध बताया। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी, शिवाकांत तिवारी, मणि प्रकाश दुबे, राजू लोधी, देवी प्रकाश दुबे, पुत्तन मिश्रा, अरुण जायसवाल, सैयद सहाब अली, आदित्य श्रीवास्तव, मोहसिन खान, वकील खान, नवनीत तिवारी, राम नरेश महराज, ओम प्रकाश कोरी, शादाब सभासद, राजीव लोचन निषाद, जेपी पासवान, बसीर अहमद, इशरत खान, उदित अवस्थी, आरिफ खान, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, मो. हफीज, इंद्रजीत लोधी, मो. इलियास, मो. इस्माइल, अब्दुल रज्जाक, शेर आलम, नजमी कमर, अशोक दुबे, हम्माद हुसैन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।