National
जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खागा तहसील का रहा दबदबा - बालक वर्ग के तीनों खिताब जीते, बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
असोथरध्फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के तहत असोथर में जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें फतेहपुर सदर, खागा और बिंदकी तहसील की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में खागा तहसील का दबदबा रहा। सीनियर, जूनियर और मिनी जूनियर तीनों वर्गों के फाइनल में खागा ने फतेहपुर सदर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
बालिका वर्ग के मिनी सीनियर में फतेहपुर ने खागा को हराया, जबकि बिंदकी उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में बिंदकी विजेता और खागा उपविजेता रहा। मिनी जूनियर वर्ग में खागा ने फतेहपुर को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नगर पंचायत अध्यक्ष असोथर नीरज सिंह सेंगर और शारीरिक शिक्षाध्क्रीड़ा संघ के प्रधानाचार्य संतोष सिंह चैहान ने मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्ज्वलन से किया। जनपद स्तरीय क्रीड़ा सचिव शैलेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में मुकाबले कराए गए। निर्णायक मंडल में विजेंद्र सिंह यादव, बीरेश सिंह तोमर, हरद्वार सिंह, रोहित, अमित चैधरी और हरिशंकर यादव शामिल रहे। प्रतियोगिता में शिक्षक, कोच, खेल प्रेमी और विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी मौजूद रहे।