जनपद भदोही में 50वें गोल्डेन जुबली कार्पेट एक्सपो मार्ट का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात् कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विके्रताओं व प्रमुख उद्यमियों से किया संवाद
भदोही मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ के जनपद संत रविदास नगर भदोही भिखारीपुर अभयनपुर हेलीपैड आगमन पर सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मिश्रा, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र, पूर्व सांसद गोरखनाथ पाण्डेय, पूर्व विधायक भदोही रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी व अन्य जन प्रतिनिधियों सहित मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बुके/पुष्प देकर शिष्टाचार स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनपद भदोही में 04 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक 50वें गोल्डेन जुबली इण्डिया एक्सपो मार्ट की शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगे प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विकेे्रताओं व प्रमुख उद्यामियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हुनर को इन्फ्राइंक्ट्रचर से, कालीन को कौशल से उद्यमी को बाजार से और स्थानी उत्पाद को वैश्विक मांग से हमारी डबल इंजन की सरकार ने जोड़ा है। उन्होंने कहा कि आज संत रविदास नगर और शिल्प कलस्टर से 6100 करोड़ का निर्यात हो रहा है। जिसका सीधा लाभ हमारे कारीगरों, हस्तशिल्पियों व कालीन से जुड़े लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ओ0डी0ओ0पी0 से जुड़ने के बाद कालीन उद्योग को एक नया बाजार मिला। डिजाइन में सरकार का सहयोग व समर्थन मिलने से कारीगरों व हस्तशिल्पियों को आगे बढ़ने के नये अवसर प्रशस्त हुए है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने बताया कि लखनऊ व हरदोई के बीच लगभग एक हजार एकड़ क्षेत्रफल में पीएम मित्रा टेक्सटाईल पार्क के दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे है। जहाॅ पर इस क्षेत्र से जुड़े तकनीकि शिक्षा के साथ डिजाइनिग व डिजाइन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द ही प्रदेश के प्रत्येक जनपद में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल एम्लाॅयमेंट एड इंडस्ट्रियल जोन का गठन करने जा रहे है। इसके माध्यम से हर उद्योग को उसकी मांग के अनुरूप प्रशिक्षित व कुशल मैनपावर उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शुभांगी शुक्ला एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।