Uttar Pradesh
जिला मुख्यालय से चंद कदम दूर सड़क के बीचों-बीच गड्ढा, राहगीर चोटिल, लोगों ने गाड़ा लाल झंडा
कुशीनगर-: सरकार के गड्ढामुक्त सड़क के दावे की पोल पडरौना-कसया मार्ग पर खुल रही है। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
स्थानीय लोगो के अनुसार गड्ढे में गिरकर कई राहगीर चोटिल हो चुके हैं और हर समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह सड़क जिला मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर है और इसी मार्ग से रोजाना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आना-जाना होता है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने मजबूरन गड्ढे के बीच डंडा गाड़कर लाल झंडा लगा दिया है ताकि आने-जाने वाले लोग हादसे से बच सकें।
स्थानीय लोगों ने मजबूरन गड्ढे के बीच डंडा गाड़कर लाल झंडा लगा दिया है ताकि आने-जाने वाले लोग हादसे से बच सकें।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हो रही है, जिससे सरकार के निर्देशों की खुली अनदेखी हो रही है और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
वही इस मामले को लेकर अधिवक्ता अजय कुमार सिंह व प्रधान पंकज मल्ल ने कहा की मेरे समाज की विडंबना है की ऐसे ऐसे जन प्रतिनिधि चुन कर आये है की उनको केवल अपने आप से मतलब है जानता के दुख दर्द से इनको कुछ लेना देना नहीं है कसया पडरौना मुख्य मार्ग जो है जगह जगह गड्ढे है राहगीर घटना के शिकार हों रहे है हम जन प्रतिनिधियों और सांसद अधिकारी गण से मांग करते है की इन सड़को को गड्ढा मुक्त किया है इसका जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाय।