जिला कारागार में 100 बंदियों का नेत्र परीक्षण, 22 अक्टूबर को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, जगदंबा आई क्लीनिक और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिला कारागार में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार अग्निहोत्री ने 100 महिला और पुरुष बंदियों की आंखों की जांच की। डॉ. अनुराग ने बताया कि सभी जरूरतमंद बंदियों को 22 अक्टूबर को निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे।
जेल अधीक्षक नागेश सिंह ने संस्थाओं के सेवा कार्यों की सराहना की। वहीं, रेडक्रास भवन में डॉ. अनुराग ने दो नए क्षय रोगियों अंजली और सुरेंद्र को गोद लेकर पोषण सामग्री वितरित की। इसमें भुने चने, सत्तू, गुड़, मूंगफली और प्रोटीन पाउडर शामिल हैं। यह सामग्री उपचार पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर जेलर जितेंद्र कुमार, डिप्टी जेलर पवन कुमार, जेल चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्रा, फार्मासिस्ट संजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।