Uttar Pradesh
जिला भाजपा कार्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती पर कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मीरजापुर। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए । सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज ने कार्यकर्ताओं के साथ कंपनी घाट पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया और घाट की साफ-सफाई कर श्रमदान किया । पश्चात् बरियाघाट स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया । घंटाघर प्रांगण में लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किये । इसी कड़ी में भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार मीरजापुर पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सेवा का संगम प्रस्तुत किया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता के मंत्र और शास्त्री जी के ष्जय जवान - जय किसानष् के नारे को भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं । उक्त कार्यक्रम में श्याम सुन्दर केशरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, स्वामीनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर, जिलामंत्री वीरेन्द्र प्रताप यादव, जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।