जहानाबाद में 18 लाख के अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार - लाइसेंस की सीमा से अधिक रखा था 23.75 कुंतल पटाखों का भंडार
फतेहपुर। दीपावली से पहले जहानाबाद पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 18 लाख रुपये कीमत के 23 कुंतल 75 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दुकानदार इरफान आजाद (42) निवासी मोहल्ला औरंगाबाद, जहानाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर मलाकाापुर बाहरी क्षेत्र में जहानाबाद-साढ़ रोड किनारे स्थित पटाखे की दुकान पर जांच की गई। दुकानदार के लाइसेंस में 100 किलोग्राम तक तैयार पटाखों के भंडारण और बिक्री की अनुमति थी, लेकिन जांच में इससे काफी अधिक मात्रा में पटाखे मिले। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने पर कुल 23.75 कुंतल पटाखे बरामद हुए। इस मामले में थाना जहानाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 183ध्2026, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5ध्9ख के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस ने पटाखा विक्रेताओं से लाइसेंस की निर्धारित सीमा में ही भंडारण करने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।