ईद मिलादुन्नबी पर अरबपुर में सजी रूहानी नातिया महफिल
फतेहपुर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मोहल्ला अरबपुर, बसंत टॉकीज के पास रूहानी नातिया महफिल का आयोजन किया गया। बाद नमाज-ए-ईशा ताजदार-ए-आलम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.व.) की बारगाह में दरूद-ए-पाक पढ़कर महफिल का आगाज किया गया।महफिल के दौरान कुरान की आयतों की तिलावत के साथ नात-ए-पाक का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद मीलाद-ए-पाक के विषय में उलेमा ने तकरीर की। मौजूद लोगों ने अकीदत और मोहब्बत के साथ तकरीर को सुना तथा पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल करने का संकल्प लिया। महफिल में मोहम्मद जुबैर हाफिज जी, आकिब रजा, शाहिद रजा, हाफिज शादाब रजा, मौलाना गुलाम शहजाद, फिरोज चिश्ती, आमिर, मेहंदी हसन सहित अन्य नातख्वानों ने नात-ए-पाक पेश कर समां बांध दिया। उनकी पुरसुकून आवाजों से महफिल का माहौल रूहानी हो उठा और उपस्थित अकीदतमंदों ने खूब दाद दी। इस अवसर पर वार्ड नंबर 17 ज्वालागंज के युवा सभासद मोहम्मद आफताब अहमद भी मौजूद रहे। उन्होंने कुरान की तिलावत और नात-ए-पाक को अकीदत के साथ सुना। इसके बाद उलेमाओं को फूलों की माला पहनाकर नजराना पेश किया। उन्होंने सभी के साथ मिलकर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की। कार्यक्रम में कमेटी के शारिब कमर अजमी, रिजवान खान, इमरान खान, राशिद बाबू, मो. शोएब, मो. हाशिम, मेराज चैधरी, मो. आरिफ, मो. रियाज, अयान प्रधान, मो. आसिफ, मो. मोहसिन, मो. अमन, शहजान कमर, अजल कमर, आमस कमर सहित बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने शिरकत की और महफिल में शामिल होकर सवाब हासिल किया।