हरिओम ज्वेलर्स ने ‘अपनों का उत्सव’ कार्यक्रम में कराया लकी ड्रॉ
फतेहपुर। हरिओम ज्वेलर्स की ओर से आकाश होटल में ‘अपनों का उत्सव’ नाम से लकी ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्राहकों ने हिस्सा लिया। सोने और चांदी के आभूषणों की खरीद पर ग्राहकों को मेकिंग चार्ज वापसी के लिए लकी ड्रॉ कूपन दिए गए थे। ग्राहकों की मौजूदगी में लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें सोने की खरीद पर सिंह और चांदी की खरीद पर भोला प्रसाद का कूपन निकला।
कार्यक्रम के बाद ग्राहकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान ग्राहकों को 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली किसना डायमंड ज्वेलरी प्रदर्शनी की जानकारी भी दी गई। आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शनी में प्रत्येक 25 हजार रुपये की खरीद पर कार जीतने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जगदीश रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, निवेदिता रस्तोगी, वंश रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। हरिओम ज्वेलर्स की ओर से सभी ग्राहकों के प्रति विश्वास और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया गया।