हनुमानजी ने किया लंका दहन, दर्शक हुए भावविभोर
चिलकाना। सुल्तानपुर चिलकाना के पीठ मैदान में आयोजित वार्षिक श्रीरामलीला महोत्सव में हनुमानजी द्वारा लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। कार्तिक सैनी ने हनुमानजी, नितिन सैनी ने अक्षय कुमार और राहुल कुमार ने मेघनाद की भूमिका निभाई। मेघनाद द्वारा हनुमानजी को ब्रह्मास्त्र से बंदी बनाए जाने के बाद रावण की सभा में उनकी पूंछ में आग लगाने का निर्णय हुआ। इसके बाद हनुमानजी ने लंका दहन किया। जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये। रामलीला मंचन में राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के अध्यक्ष चौधरी हरीश पंवार ने रामजी की आरती कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संचालन आकाश काशी ने किया। इस दौरान रामलीला समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।