National
हमारा रक्तदान, किसी जरूरतमंद के लिए बन सकता है जीवनदानरू शुभम गुप्ता
मीरजापुर। गुरुवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के विशेष अवसर पर श्सेवा संकल्प अभियानश् के तहत श्री साईं परिवार सेवा संगठन द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं का सघन स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. विनोद कनोजिया और काउंसलर माला सिंह द्वारा किया गया। पूरी सुरक्षा और मानकों को ध्यान में रखते हुए रक्तदाताओं ने अपना महादान किया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा, ष्रक्तदान हमारे लिए केवल एक दान हो सकता है, लेकिन किसी जरूरतमंद मरीज के लिए यह सीधे तौर पर एक श्जीवनदानश् साबित होता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए निस्वार्थ भाव से आगे आना चाहिए।
शिविर में सफल रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीर योद्धाओं का उत्साहवर्धन करते हुए ब्लड बैंक के जनसंपर्क अधिकारी (च्त्व्) राम कुमार गुप्ता और संस्था के अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस पुनीत सेवा कार्य में मुख्य रूप से अभय जायसवाल, महेंद्र, प्रकाश, अनिल जायसवाल, सर्वोत्तम तिवारी, यश पाण्डेय, अमित गुप्ता और फिरोज सहित कई अन्य लोगों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज की और रक्तदान कर इस आयोजन को सफल बनाया।