National
गांधी जयंती पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने पुष्पांजलि अर्पित की
मीरजापुर। गांधी जयंती पर भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, मिर्जापुर तथा साहू समाज युवा संघ, मिर्जापुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बथुआ स्थित गांधी घाट पर महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने गांधी जी के योगदान की अहमियत को समझाया। उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन रखकर बापू के विचारों और आदर्शों को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिला अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा कही हुई बात अगर आपको समझ नहीं आ रही है, तो आप ये समझिए कि आपमें उनकी बात को समझने की समझ नहीं पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को अहिंसा, सत्य और सरल जीवन का मार्ग अपनाने की आवश्यकता है। अनूप गुप्ता ने समाज को एकजुट होने की अपील की।इस मौके पर जिला महामंत्री अखिलेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शुभम गुप्ता, अमित गुप्ता, विनोद गुप्ता, मनीष गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, भीम गुप्ता, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, रमन गुप्ता, रोहित गुप्ता, गोविंदा गुप्ता, शुभम गुप्ता, बाबू राम गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय साहू, अनुज गुप्ता, रवि साहू, प्रियांश गुप्ता के अलावा समाज के प्रबुद्धजन, युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सामुदायिक एकता और गांधीवादी मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।