गौतम नगर में नाला निर्माण पर उठे सवाल, डीएम से जांच की मांग
फतेहपुर। आईटीआई रोड स्थित गौतम नगर में बड़े नाले के निर्माण को लेकर प्रमुख समाजसेवी एवं जनपद सेवा संस्थान के अध्यक्ष एसपी शुक्ला ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य की जांच कराने और नाले को पर्याप्त चैड़ाई में पक्का बनवाने की मांग की है।
एसपी शुक्ला का आरोप है कि बड़े नाले को पर्याप्त चैड़ाई में बनाने के बजाय छोटी नाली का रूप दिया जा रहा है। वहीं, निर्माण बीच में करने के बजाय पूर्वी तरफ किए जाने से पश्चिमी हिस्से में दोबारा अतिक्रमण होने की आशंका है। इससे पानी की निकासी भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जलनिकासी सुचारु करने के लिए नाले को चैड़ा कराया गया था और दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया गया था। मौजूदा निर्माण में पर्याप्त चैड़ाई नहीं रखी गई तो बारिश में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। इससे आसपास के मकानों और पूर्वी तरफ स्थित जनपद सेवा संस्थान के खादी भंडार को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने डीएम से स्थलीय निरीक्षण कराकर नाले के दोनों तरफ आरसीसी की दीवार बनवाने और पर्याप्त चैड़ाई में पक्का निर्माण कराने की मांग की, ताकि जलनिकासी सुचारु रहे और भविष्य में जलभराव की समस्या न हो।