गन्ना किसानों की बड़ी पहलरू 21012 प्रजाति जल्द जारी करने का भरोसा, 20016 के विमोचन पर जताया आभार
मुजफ्फरनगर,करनाल।प्राप्त समाचार के अनुसार गन्ना किसानों के हित में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गन्ने की उन्नत प्रजातियों के विमोचन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक और पीजेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसानों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक मांगी लाल जाट से करनाल स्थित केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में मुलाकात की।किसानों ने गन्ने की प्रजाति 20016 को विमोचित किए जाने पर आभार जताते हुए प्रजाति 21012 को भी जल्द जारी करने की पुरजोर मांग उठाई।इस पर महानिदेशक ने नियमानुसार जल्द विमोचन किए जाने का आश्वासन दिया।किसानों ने उम्मीद जताई कि प्रजाति 21012 को शीघ्र जारी करने से गन्ना उत्पादकों को लाभ मिल सकेगा।इस अवसर पर किसानों ने महानिदेशक मांगी लाल जाट को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।प्रतिनिधिमंडल में बिजनौर के प्रगतिशील किसान कुलवीर सिंह प्रधान, नरेंद्र माटियान,अजय पिंडोंरा,जसवीर सिंह लाडवा,यमुनानगर के कर्मवीर और पुष्पेंद्र सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।किसानों का जोर इस बात पर रहा कि गन्ने की उपयोगी प्रजातियों के विमोचन में अनावश्यक देरी न हो और किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।