फर्जी’ वेब सीरीज देखकर छापने लगे नकली नोट, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार 5.26 लाख की जाली करेंसी बरामद,लैपटॉप-प्रिंटर समेत सामान जब्तय पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम
मुजफ्फरनगर।थाना बुढ़ाना पुलिस ने नकली करेंसी छापकर बाजार में खपाने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड शुभम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 5 लाख 26 हजार 500 रुपये के जाली नोट, लैपटॉप,कलर प्रिंटर और नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक बुद्धवार को मेरठ-करनाल हाईवे के पास बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर चेकिंग के दौरान आरोपियों से चार लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद हुई। पूछताछ के बाद दिल्ली के नरेला स्थित शुभम के फ्लैट से 1 लाख 26 हजार 500 रुपये के अतिरिक्त नकली नोट और छपाई का सामान बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र रण सिंह निवासी बागपत,हाल निवासी नरेला दिल्ली,महेंद्र पुत्र आसाराम निवासी पौड़ी गढ़वाल और टीनू पुत्र सुमित निवासी मेरठ के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार शुभम ने पूछताछ में ‘फर्जी’ वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का विचार आने और यूट्यूब से तरीका सीखने की बात बताई।थाना बुढ़ाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री के नेतृत्व में की गई।टीम में उपनिरीक्षक आशीष चैधरी,ललित कसाना,छविकांत,संदीप कुमार,सूर्यप्रताप सिंह, तेजवीर सिंह तथा मुख्य आरक्षी पुष्पेन्द्र सिंह,अमित तेवतिया,अमरदीप,सुनील कुमार,निर्वेश कुमार,संजय कुमार,नकुल सांगवान और सर्विलांस सेल के विकास सिरोही शामिल रहे। एसएसपी सूरज कुमार राय ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया।