फॉलो अप - किसान की हत्या में सीडीआर खंगाल रहीं चार पुलिस टीमें, अब तक नहीं मिला सुराग - खेत में सोते समय गोली मारकर की गई थी हत्या, धारदार हथियार से भी किए गए थे वार
असोथर फतेहपुर। थाना क्षेत्र के सातों पीत गांव के मजरे गड़रियन पुरवा में किसान सीताराम पाल की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए गठित चार पुलिस टीमें कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं।
किसान सीताराम पाल की 11 अक्टूबर की रात खेत में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने धारदार हथियार से भी उनके शरीर पर कई वार किए थे। घटना के बाद से पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान पुलिस मृतक के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। चार टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ और सीडीआर समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा करने का प्रयास जारी है।