एयरपोर्ट पर पैपराजी पर भड़के ईशान किशन, बोले- ‘दिमाग ही नहीं है कुछ’
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर जापान से लौटे विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का दिल्ली एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देर रात करीब एक बजे भारतीय टीम के दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी और मीडियाकर्मियों ने खिलाड़ियों को घेर लिया।
बताया गया कि ईशान किशन उस समय फोन पर किसी से जरूरी बातचीत कर रहे थे। इसके बावजूद पैपराजी लगातार उनका ध्यान अपनी ओर खींचने और तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे। बार-बार हो रही इस दखलअंदाजी से ईशान नाराज हो गए और उन्होंने कैमरे के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।
ईशान ने पैपराजी से कहा, “आप लोगों की आदत खराब है। दिमाग ही नहीं है कुछ।” इसके बाद उन्होंने मीडिया से कुछ दूरी बनाए रखने को भी कहा। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
एशियन गेम्स में ईशान का प्रदर्शन
भारत ने एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में ईशान ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए थे, जबकि सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली थी।