एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, यातायात शाखा और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ कराई गई। एसपी ने अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा और पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। साप्ताहिक अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों की जांच कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।